बेलहर: चकबारा बालू घाट पर छापामारी करने गई पुलिस और बालू माफिया के बीच हुई झड़प जब्त किए गए बालू ट्रैक्टर को पुलिस से छुड़ाया
Belhar, Banka | Mar 13, 2024 थाना क्षेत्र के बदुआ नदी चकबारा बालू घाट पर डीएसपी राजकिशोर कुमार के नेतृत्व में छापामारी करने गई पुलिस और बालू माफिया के बीच झड़प हो गई। बालू माफियाओं ने पुलिस को खदेड़कर ट्रैक्टर छुड़ा लिया। इसके बाद पुनः दल बल के साथ पहुंची पुलिस ने घाट और गांव में छापामारी कर पांच लोगों को हिरासत में लेकर थाना ले आई। थाना पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।