बेलहर: खरौंधा गांव में खलिहान में आग लगने से पुआल की तीन टाल जलकर राख, बारात में हुई आतिशबाजी से निकली चिंगारी से हुई घटना
Belhar, Banka | Mar 12, 2024 खरौंधा गांव में सोमवार की देर रात बारात में हो रही आतिशबाजी के दौरान पटाखे की चिंगारी से खलिहान में रखे पुआल में आग लग गई। जिससे अमरेंद्र सिंह के दो और दिलीप सिंह के पुआल का एक टाल जलकर राख हो गया। मुखिया प्रतिनिधि अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि बेलहर में दमकल नहीं रहने के कारण सूचना के दो घंटे बाद फुल्लीडूमर से दमकल की गाड़ियां पहुंची थी।