बेलहर: बगधसबा गांव से फरार नक्सली मनोज मुर्मू गिरफ्तार बेलहर पुलिस और SSB ने किया कार्रवाई
Belhar, Banka | Mar 11, 2024 बगधसबा गांव से आज पुलिस और SSB ने बेलहर SDPO राजकिशोर कुमार के नेतृत्व में खुफिया सूचना पर छापामारी कर नक्सली मनोज मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया। छापामारी में SSB के कंपनी कमांडर वीरेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद, SI गौतम कुमार और SSB के जवान शामिल थे। मनोज मुर्मू लक्ष्मीपुर पुलिस का 2019 से वांछित था। प्रेस कांफ्रेंस में SDPO राजकिशोर कुमार ने बताया।