शाजापुर: श्रावण माह की एकादशी पर शाजापुर में ओंमकारेश्वर महादेव का किया खाटू श्याम के स्वरुप में आकर्षक श्रृंगार, किया विशेष पूजन
श्रावण सोमवार की एकादशी पर बुधवार को शाजापुर में ओंमकारेश्वर महादेव का खाटू श्याम के रुप में आकर्षक श्रृंगार किया गया। साथ ही एकादशी के माैके पर मंदिर में विशेष पूजन और धार्मिक अनुष्ठान किया गया। ओंमकारेश्वर महादेव का खाटू श्याम के स्वरुप में आकर्षक श्रृंगार के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे।