शाजापुर: ग्राम भालूखेड़ा से मोटरसाइकिल चुरा ले गए बदमाश, लालघाटी थाने पहुंचे ग्रामीणों ने दर्ज कराई शिकायत
ग्राम भालूखेड़ा में रात के समय अज्ञात चोर मोटरसाइकिल चुरा कर ले गए। शिकायत दर्ज कराने के लिए ग्रामीण लालघाटी थाने पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगातार चोरी की वारदात सामने आ रही हैं। गत दिवस गांव से भैंस चोरी हुई थी। वहीं अब बदमाश घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चुरा कर ले गए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले में गंभीरता से कार्रवाई की मांग की।