शाजापुर: ग्राम सुनेरा में करंट की चपेट में आकर एक युवक की हुई मौत, पुलिस ने मर्ग किया कायम
शाजापुर:करंट लगने से युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दिल्लोदरी निवासी सुरेश पिता दरियावसिंह उम्र करीब 25 वर्ष बुधवार को ग्राम सुनेरा में निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था, इस दौरान करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। सुनेरा थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।