शाजापुर: मरीज की माैत से भड़के परिजन ने शाजापुर के निजी अस्पताल में किया हंगामा, पुलिस ने संभाली स्थिति
ग्राम दिल्लोदरी निवासी सुरेश पिता दरियावसिंह फुलेरिया ग्राम सुनेरा में पंचायत द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण के कार्य में अपने भाई के साथ मजदूरी का काम कर रहा था। इसी दौरान पानी की मोटर का विद्युत तार निकालने के दाैरान उसे करंट लग गए। मौके पर माैजूद ठेकेदार और उसका भाई व अन्य ग्रामीण सुरेश को लेकर शाजापुर के निजी अस्पताल एरिका लेकर पहुंचे।