भोरे: भोरे थाने में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर शस्त्रों का हुआ भौतिक सत्यापन, जांचोंप्रांत 29 आर्म्स को पुलिस ने किया सीज
भोरे थाने में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार को पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। जांचोंप्रांत किसी कारणवश कुल 29 आर्म्स को पुलिस ने सीज कर लिया। जानकारी के मुताबिक ये ऐसे आर्म्स हैं जिनके लाइसेंस अन्य राज्यों से निर्गत हुए है, या सत्यापन में किसी न किसी प्रकार की कमी पाई गई है। सीज किए गए आर्म्स की सूची तैयार की गई है।