भोरे: हरिहरपुर में कुर्की में जब्त बाइक को पुलिस ने परिजन को सौंपा,कुर्की वारंटी के कोर्ट में आत्म समर्पण के बाद हुइ कार्रवाही
भोरे थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में कोर्ट के आदेश पर पुलिस द्वारा कुछ दिनों पूर्व कुर्की की कार्रवाई की गई थी। जिसमें कुर्की वारंटी रमाशंकर भगत की बाइक को पुलिस ने जब्त किया था। कुर्की वारंटी रमाशंकर भगत के कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के बाद जब्त बाइक को परिजन को सौंपने का आदेश कोर्ट ने दिया था। पुलिस ने मिले आदेश के आधार पर बाइक को परिजन को सौंप दिया।