भोरे: लामीचौर में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित हुआ नमो युवा चौपाल, भाजपा के तमाम युवा नेता व कार्यकर्ता हुए शामिल
भोरे प्रखंड क्षेत्र के लामीचौर बीरुकहां ब्रह्मस्थान पर मंगलवार को भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नमो युवा चौपाल का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नागेंद्र तिवारी ने किया। जबकि संचालन युवा जिला उपाध्यक्ष हिमांशु तिवारी ने किया। उक्त चौपाल में आगामी लोकसभा चुनाव को जीतने की तैयारीयों पर चर्चा की गई। सफल बनाने का भी आह्वान किया गया।