भोरे: भोरे में बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर रंगोली कार्यक्रम हुआ आयोजित, निजी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बनाई सुंदर रंगोली
भोरे थाना द्वारा सोमवार को भोरे के एक निजी विद्यालय में बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के डायरेक्टर और भोरे थानाध्यक्ष अनील कुमार सहित महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नो फार्मर, न फूड, नो फ्यूचर, जय किसान की एक सुंदर आकर्षक रंगोली बनाई। जिसे देख सभी तारीफें करने लगे।