भोरे: भरपटिया गांव में एक शादी समारोह में अचानक पहुंची प्रीति किन्नर,आशीर्वाद के रूप में दिया नगद सहित आभूषण,होने लगी चर्चा
भोरे प्रखंड के भरपटिया गांव में शनिवार की रात एक शादी समारोह में भोरे विधानसभा 103 के प्रति किन्नर अचानक अपने दल बल के साथ पहुंची। जहां उनके द्वारा शादी में आशीर्वाद स्वरुप नगद रुपए, आभूषण, कपड़ा आदि कन्या को भेंट किया गया। उनकी उदारता की चर्चा चारों ओर होने लगी है। प्रीति किन्नर ने बताया कि गरीब असहयों के बहन बेटियों की शादी में मदद करना अच्छा लगता है।