हमीरपुर: चकोठी में खेत से वापस आने पर मजदूर के सीने में उठा दर्द, चिकित्सक ने किया उसे मृत घोषित
चकोठी निवासी मनोज अहिरवार शाम को खेत में लाही की फसल की थ्रेसिंग करने गया था। काम समाप्त होने के बाद वह घर आया तथा पानी मांगा। पत्नी ने बताया कि पानी पीने के बाद उसने सीने में दर्द होने की बात कही तब पत्नी व परिजन उसे एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत बताया।