रामगंजमण्डी: खैराबाद में युवक पर हमले के मामले में हिन्दू संगठन ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का किया घेराव
रामगंजमंडी के खैराबाद में दो दिन पहले युवक पर हुए जानलेवा हमले के विरोध और आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिन्दू संगठनों ने शुक्रवार शाम 7 बजे थाने का घेराव किया। इस दौरान हिन्दू संघठन से जुड़े युवा नारेबाजी करते हुए पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय पहुचें। जहां हिन्दू जागरण मंच के प्रान्त आयाम प्रमुख संदीप गुप्ता और पुलिस उप अधीक्षक के बीच नोक झोंक हो गई।