रामगंजमण्डी: बुधखान में बेंड बाजों के साथ निकाली गई जल यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, श्रद्धालु भजनों पर जमकर थिरके
रामगंजमंडी के बुधखान में गुरुवार को सात दिवसिय श्रीमद् भागवत कथा शुर की गई। इस दौरान दोपहर करीब 2:30 बजे जल यात्रा निकाली गई। यात्रा में महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। यात्रा बांके बिहारी मंदिर से बैंड बाजे के साथ शुरू की गई। जिसमे भागवत को सिर पर धारण करके मुख्य यजमान घनश्याम मीणा सह परिवार व समस्त ग्रामवासी नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल पहुंचे।