रामगंजमण्डी: सुकेत ईदगाह के समीप चलते ट्रक में अचानक लगी आग, 4 टायर जले
रामगंजमंडी के सुकेत में ईदगाह के समीप शुक्रवार शाम करीब 5 बजे अचानक एक चलते ट्रक के टायरों में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते आग की लपटें ट्रक के ऊपर तक निकल गई। वही आग लगने से टायरों में ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद चालक ने ट्रक को रोककर करीब आधे घण्टे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस दौरान ट्रक के करीब 4 टायर चल गए।