रामगंजमण्डी: सरकारी कुआं चोराहे पर तीन दिन के अनुष्ठान के बाद हुई प्राण-प्रतिष्ठा, मकराना से लाए गए शिव परिवार की नई मूर्तियां
रामगंजमंडी के सरकारी कुआं चौराहे पर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में गुरूवार सुबह करीब 11:30 बजे तीन दिवसीय अनुष्ठान के साथ शिव परिवार की नई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। मंदिर में तीन महीने पहले स्थापित की गई शिव परिवार की मूर्तियां श्रद्धालुओं द्वारा नियमित पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के कारण खंडित हो गई थीं।