उदवंत नगर: चौकीपुर में खाना में छिपकली गिरने से महिला की तबीयत बिगड़ी, परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती
गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत चौकीपुर गांव में खाना खाने के दौरान एक महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि महिला के भोजन में छिपकली गिर गई थी, जिसे अनजाने में खाने के बाद उसकी हालत खराब हो गई।जानकारी के अनुसार चौकीपुर निवासी प्रेम पासवान की पत्नी रेखा देवी खाना खाने के कुछ देर बाद उल्टी और बेचैनी की शिकायत