कटघोरा: नशेड़ी वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, कटघोरा पुलिस ने चलाया विशेष जांच अभियान
Katghora, Korba | Jun 18, 2026 कोरबा जिले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 के सुतर्रा-रापाखर्रा पुल के पास सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान तीन सवारी बाइक चालकों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों और ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की गई।