पिपरई: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगमन की तैयारी तेज, विधायक ने किया सभा स्थल का निरीक्षण
पिपरई स्थित शासकीय महाविद्यालय परिसर में 3 अप्रैल को प्रस्तावित केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार शाम करीब 4 बजे मुंगावली विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव ने सभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यक्रम की सफल और सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए।