बहरोड़: बहरोड़ जिला अस्पताल में जेबकतरा रंगे हाथ पकड़ा गया, भागने पर लोगों ने दौड़ाकर दबोचा और धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा
Behror, Alwar | Jul 13, 2026 बहरोड़ राजकीय जिला अस्पताल में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही जेबकतरी की घटनाओं से परेशान लोगों ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक संदिग्ध जेबकतरे को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी मौके से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन मौजूद लोगों ने उसका पीछा कर उसे दबोच लिया। आरोपी के पकड़े जाने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर दी।