बखरी: बखरी के निदान अस्पताल में जन्मी बेटी, परिजनों ने डीजे और बाइक के साथ निकाला जुलूस,वायरल हुआ वीडियो
बखरी के निदान अस्पताल में हसनपुर के ज्योति कुमारी ने डाॅक्टर राजेश कुमार के क्लिनिक पर बेटी को जन्म दिया। जन्म की खबर सुनते ही परिजनों ने खुशियों के इजहार अनोखे अंदाज में किया।डीजे गाजे बाजे के साथ बाइक जुलूस निकाला गया। पूजा अर्चना के बाद गृह प्रवेश कराया गया।इस अवसर पर परिजन ने हजारों लोगों के लिए भोज का आयोजन किया। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है