मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार गाज़ीपुर लैंडफिल को चरणबद्ध और वैज्ञानिक तरीके से खत्म करने के अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ा रही है।
फेज-2 में अब तक लगभग 24 लाख मीट्रिक टन Legacy Waste का निस्तारण किया जा चुका है और करीब 20 एकड़ भूमि कूड़ा मुक्त हो चुकी है।
बायोमाइनिंग क्षमता को 7,000 MT प्रतिदिन से बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 तक 12,000 MT प्रतिदिन किया जा रहा है। Fresh Waste और Legacy Waste की अलग-अलग प्रोसेसिंग के साथ Inert Waste का भी सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है।
लक्ष्य दिसंबर 2027 तक गाज़ीपुर लैंडफिल का पूर्ण, स्थायी और वैज्ञानिक निस्तारण कर दिल्ली को स्वच्छ और हरित बनाना है।
339 views | Delhi, India | Jun 27, 2026