कलान: दोस्तपुर नागर में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए का सामान किया चोरी, मामला दर्ज
शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के स्टेट हॉइवे पर स्थित ग्राम दोषपुर नागर में एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान के ताले तोड़कर अज्ञात चोर लाखों रुपये मूल्य के लेपटॉप, टीवी,फ्रिज,एसी आदि घरेलू उपयोग के इलेक्ट्रॉनिक आइटम सहित खाद चोरी कर ले गये।