कलान: बमनी चौराहे पर मिला नवजात शिशु, मचा हड़कंप, पुलिस फेंकने वाले की तलाश में जुटी
शाहजहांपुर जनपद के थाना परौर पुलिस को ग्रामीणों ने बताया की बमनी चौराहे पर एक नवजात शिशु पड़ा हुआ है। सूचना पर थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने एंबुलेंस बुलाकर पुलिस को साथ में करके नवजात शिशु को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलान भिजवाया।