कलान: बिचपुरी मंदिर के पास डीसीएम और ट्रैक्टर-ट्रॉली में आमने-सामने हुई भिड़ंत, सात लोग घायल
शाहजहांपुर जनपद के थाना कलान क्षेत्र में डीसीएम और ट्रैक्टर-ट्रॉली में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। मुरादाबाद फर्रुखाबाद स्टेट हाइवे पर जाम लग गया। परौर थाना क्षेत्र के हरनोखा गांव के किसान ट्रैक्टर ट्राली मे धान भरकर म्याऊं की साप्ताहिक बाजार में बेचने गए थे।