कलान: रामपुरा से अवैध खनन कर रही ट्रैक्टर ट्राली को तहसील प्रशासन की कार्रवाई के बाद पुलिस ने किया सीज़
शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर सीज कर दिया। यह कार्रवाई लेखपाल की सूचना पर की गई। तहसील कलान के लेखपाल हृदेश कुमार ने नायब तहसीलदार शशांक सिंह को बताया कि गांव रामपुरा में अवैध खनन हो रहा है