घुवारा: अबार माता मार्ग बना 'ओपन बार', शाम होते ही बढ़ती अराजकता, वीडियो वायरल
घुवारा के रामटौरिया के अबार माता मार्ग पर शाम ढलते ही शराबियों का जमावड़ा लगने से हालात बिगड़ रहे हैं। सड़क पर खड़ी गाड़ियों और खुलेआम शराबखोरी से राहगीरों, खासकर महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामूली बात पर झगड़े और मारपीट की घटनाएं भी सामने आ रही हैं, लेकिन प्रशासन अब तक कोई कार्रवाई करता नजर नहीं आ रहा है।