बांसगांव: युवक ने गगहा स्थित किराए के मकान में मंदिर में शादी रचाने के बाद दो वर्ष तक युवती के साथ बिताए, अब हुआ फरार
पीपीगंज की रहने वाली एक युवती गगहा थाने में पहुंचकर शिकायत पत्र देकर बताया कि चौरी चौरा का रहने वाला एक युवक 2 साल पहले मंदिर मे जाकर उससे शादी रचाया था। शादी के बाद युवक उसे लेकर गगहा आया और वहां एक किराए के मकान में उसे साथ लेकर रहने लगा। युवती का कहना कि दो वर्ष से दोनों गगहा में स्थित किराये के मकान में साथ रह रहे थे। युवक 10 दिन पहले छोड़कर फरार हो गया।