तरहसी थाना क्षेत्र के परसांवा से डायन बिसाही और मारपीट का आरोपी 35 वर्षीय विनय मेहता को गिरफ्तार कर लिया गया है। विनय चार वर्ष से चल रहा फरार चल रहा था। उसके खिलाफ परसांवा की रिंकी देवी पति अवधेश कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने मंगलवार शाम 4 बजे बताया कि विनय मेहता लगातार फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया।