सीतापुर: नगर में सावन माह के प्रथम सोमवार की तैयारी को लेकर डीएम और एसपी ने शिव मंदिरों का लिया जायजा, जारी किए दिशा निर्देश
सीतापुर नगर क्षेत्र में सावन माह के प्रथम सोमवार की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा नगर के शिव मंदिरों का जायजा लिया गया। इस क्रम में नगर के श्याम नाथ मंदिर में पहुंचने के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा पूजा अर्चना की गई। जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश मौके पर प्रदान किए गए हैं।