सीतापुर: काशीराम कॉलोनी की छत से गिरने से ससुराल में रह रहे व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत
जनपद के खैराबाद थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में अपनी पत्नी के मायके में रह रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में छत की ऊंचाई से नीचे गिर जाने से दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है की पत्नी के मायके आने के बाद पति भी अपनी ससुराल में आकर रहने लगा था। इसके बाद छत की ऊंचाई से गिर जाने से संदिग्ध अवस्था में उसकी मौत हो गई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।