बांका: टीवी मुक्त भारत अभियान को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित हुई राज्य स्तरीय बैठक
Banka, Banka | Jul 2, 2026 मुख्य सचिव, बिहार, पटना की अध्यक्षता में गुरुवार की सुबह 11 :30 बजे टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर राज्यस्तरीय समीक्षात्मक बैठक हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में बांका जिला समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों ने भाग लिया।