पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने 4 साल से फरार गोकशी के आरोपी को किया गिरफ्तार
पहाड़ी पुलिस ने गोकशी के एक मामले में 4 साल से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छपरा निवासी अनीस पुत्र अल्लानूर कुरैशी को गोपालगढ़ रोड पर एक निजी बस से दस्तयाब किया।आरोपी के खिलाफ थाने में वर्ष 2022 से गोकशी से संबंधित मामला दर्ज था।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।शुक्रवार शाम 7 बजे मिली जानकारी।