पीपलदा: काली सिंध नदी पर बन रहे100 करोड़ के पुलिया निर्माण से सड़कों पर हुए गहरे गड्डे वाहन चालक हो रहे परेशान
Pipalda, Kota | Feb 29, 2024 जिले के इटावा क्षेत्र में कालीसिंध नदी पर 100 करोड़ की लागत से बनाये जा रहे पुल के निर्माण कार्य से यहां से गुजरने वाले वाहनों के चालको को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिया निर्माण कर रही एजेंसी द्वारा सड़क के दोनों तरफ समान डाल रखे है।वही पुलिया के खोदे गए खड्डों से सारी सड़क उखड़ गयी है।जिसके चलते कई दुर्घटना यहां हो चुकी है।