पीपलदा: ग्राम सेवा सहकारी समिति इटावा में वित्तीय साक्षरता डिजिटल शिविर का आयोजन बैंक अधिकारियों ने किसानों को दी जानकारी
Pipalda, Kota | Feb 29, 2024 जिले की इटावा ग्राम सेवा सहकारी समिति में गुरुवार को वित्तीय साक्षरता डिजिटल शिविर का हुआ आयोजन किया गया। शिविर में कोटा दी कॉपरेटिव बैंक के एमडी बलविंदर सिंह गिल,इटावा मार्केटिंग अध्यक्ष अर्जुन लाल मीना,सहकारी अध्यक्ष नरेंद्र नागर मौजूद रहे। बैंक के अधिकारियों ने किसानों को डिजिटल पेमेंट करने के लाभ से अवगत करवाया साथ ही उन्हें बैंक सम्बंधित जानकारी भी दी।