पीपलदा: इटावा में जर्जर हुई पानी की टंकी का भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया निरिक्षण जलदाय विभाग के अधिकारियों को हटवाने के निर्देश
Pipalda, Kota | Feb 28, 2024 इटावा में पुराने बाजार स्थित जर्जर पानी की टंकी का आज भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद गोचर ने निरीक्षण कर जलदाय विभाग के अधिकारियों को उसे हटाने के निर्देश दिए। कस्बेवासियों ने जिलाध्यक्ष गोचर से पानी की टंकी की जर्जर हालात में बताया वअधिकारियों द्वारा उसे हटवाने की के लिए कोई कदम नही उठाने की शिकायत की थी। इस पर गोचर ने AEN मंजू सैनी को कार्यवाही करने को कहा।