#ब्रेकिंग न्यूज़ / हरिद्वार
धर्मनगरी में मूसलाधार बारिश के साथ भीषण ओलावृष्टि, अचानक गिरे बड़े-बड़े ओलों से मची अफरा-तफरी।
सड़कों पर खड़े वाहनों के शीशे टूटे, अचानक हुई बर्फबारी जैसी ओलावृष्टि से राहगीरों में मची भगदड़।
ओलावृष्टि के कारण कई गाड़ियाँ हुई क्षतिग्रस्त, खड़ी फसलों को भी भारी नुकसान पहुँचने की आशंका।
सड़कों पर ओलों की सफेद परत बिछी, अचानक मौसम बदलने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त।
बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में भारी गिरावट, पुलिस-प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की।