धोरैया: मध्य विद्यालय बटसार के बच्चों ने सीएम शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत विक्रमशिला विवि कहलगांव का किया शैक्षणिक परिभ्रमण
Dhuraiya, Banka | Mar 14, 2024 मध्य विद्यालय बटसार के विद्यार्थी गुरुवार को शैक्षणिक परिभ्रमण पर विक्रमशिला विश्वविद्यालय कहलगांव गए। मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत परिभ्रमण पर गए बच्चों ने विभिन्न अवशेषों को देखा। बच्चों ने म्यूजियम में रखी दुर्लभ वस्तुओं का भी अवलोकन किया। प्रधानाध्यापक गोपाल रजक ने बताया कि बच्चों में बौद्धिक विकास के लिए बच्चों को परिभ्रमण पर ले जाया गया।