धोरैया: धोरैया में नये बीडीओ राजेश कुमार ने किया पदभार ग्रहण, विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने की कही बात
Dhuraiya, Banka | Mar 13, 2024 प्रखंड कार्यालय धोरैया में नये बीडीओ के रूप में राजेश कुमार ने अपना योगदान दिया।उन्होंने निवर्तमान बीडीओ अमर कुमार मिश्रा से पदभार ग्रहण किया।निवर्तमान बीडीओ ने नये बीडीओ को गुलदस्ता देकर स्वागत किया।पदभार ग्रहण करने के उपरांत नए बीडीओ ने कहा कि लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।