धोरैया: सन्हौला धोरैया मार्ग पर वन विभाग द्वारा लगाए जाएंगे 1300 पौधे, करहरिया में वनरक्षी ने पीट खुदाई का कार्य कराया प्रारंभ
Dhuraiya, Banka | Mar 13, 2024 सन्हौला धोरैया मुख्य मार्ग पर वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण का कार्य किया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को बौंसी रेंज के वनरक्षक चंद्रशेखर आजाद ने मुख्य मार्ग पर उपयुक्त जमीन का अवलोकन करते हुए करहरिया गांव के समीप सड़क किनारे मजदूर द्वारा पीट खुदाई का कार्य प्रारंभ कराया।