धोरैया: गोड्डा के पूर्व विधायक राजद नेता संजय यादव ने धोरैया पहुंच राजद कार्यकर्ताओं से संगठित रहने का किया अपील
Dhuraiya, Banka | Mar 13, 2024 गोड्डा के पूर्व विधायक सह राजद नेता संजय यादव ने बुधवार को धोरैया प्रखंड के विभिन्न गांव का दौरा कर लोगों से जन समर्थन की अपील की।इस दौरान प्रखंड राजद प्रखंड कार्यालय धोरैया पहुंचे पूर्व विधायक ने कहा कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है।टिकट का बंटवारा तो नहीं हो पाया है लेकिन इस बार बांका का बेटा ही बांका लोकसभा का प्रतिनिधित्व करेगा।