धोरैया: खड़ौंधा जोठा पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर जोठा गांव पहुंचकर सीओ ने स्थल का किया अवलोकन
Dhuraiya, Banka | Mar 12, 2024 खड़ौंधा जोठा पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर प्रशासनिक पहल तेज हो गई है। इसको लेकर मंगलवार को सीओ श्रीनिवास सिंह ने जोठा गांव पहुंचकर स्थल का अवलोकन किया। सीओ ने बताया कि पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य होना है। योग्य भूमि की तलाश जारी है।