भोगनीपुर: पुखरायां के दो परीक्षा केंद्रों में निष्पक्ष एवं पारदर्शी होमगार्ड परीक्षा आयोजित, परीक्षार्थियों ने पेपर को बताया सरल
पुखरायां कस्बे के आरएसजीयू इंटर कालेज व विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण तरीके से होमगार्डस परीक्षा आयोजित की गई । सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। शनिवार दोपहर करीब एक बजे परीक्षा देकर निकल रहे परीक्षार्थियों ने पेपर सरल बताया और पास होने की बात कही।