जायल: छोटी खाटू पहुंचे कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, स्थानीय लोगों ने किया स्वागत
Jayal, Nagaur | Dec 5, 2024 राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत आज गुरूवार को जायल क्षेत्र के छोटी खाटू के दौरे पर रहे। इस दौरान छोटी खाटू पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस साथ ही स्थानीय लोगों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत को ज्ञापन भी सौंपे।