जायल: राजस्थान सरकार के किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी ने जायल क्षेत्र के दौरे पर विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत
Jayal, Nagaur | Dec 3, 2024 राजस्थान सरकार के किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी आज मंगलवार को जायल क्षेत्र के दौरान पर रहे। इस दौरान जायल क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उन्होंने शिरकत की। वहीं जायल के झाड़ेली गांव पहुंचने पर राजस्थान सरकार के किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी का स्थानीय लोगों ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।