जायल: जायल थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए की कार्रवाई, एक आरोपी को कुचेरा से किया गिरफ्तार
Jayal, Nagaur | Dec 3, 2024 नागौर जिले की जायल थाना पुलिस ने मंगलवार को वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ अफीम की सप्लाई करने वाले एक आरोपी को कुचेरा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 21-05-2024 को एक आरोपी को गिरफ्तार कर 1.570किलोग्राम अफीम बरामद की जिसमें पूछताछ में कुचेरा निवासी नवीन का नाम सामने आया।