रामगंजमण्डी: 15 हजार का इनामी हार्डकोर अपराधी प्रभाकर को रायपुर रोड से गिरफ्तार किया गया, वह जानलेवा हमले के बाद 3 माह से फरार था
रामगंजमंडी थाना क्षेत्र में जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे 15 हजार रुपए के इनामी हार्डकोर अपराधी प्रभाकर को पुलिस की साइबर सेल और रामगंजमंडी थाना पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी घटना के बाद से कोटा, झालावाड़, रावतभाटा, जयपुर और मध्यप्रदेश में ठिकाने बदलकर फरारी काट रहा था।