तिलहर: कच्चा कटरा मोहल्ले में बैंक का कर्ज न चुकाने पर मकान किया गया सील, मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा
दरअसल तिलहर नगर में कर्ज नहीं चुकाने पर एडीएम न्यायिक के आदेश पर बैंक अधिकारियों ने मजिस्ट्रेट के साथ मकान को सील कर अपने कब्जे में ले लिया। गुरुवार को नायब तहसीलदार मनु माथुर ने बताया कि एचडीएफसी बैंक से कच्चा कटरा मोहल्ला निवासी राजेश कुमार प्रजापति ने वर्ष 2018 में अपनी दुकान लक्ष्मी किराना स्टोर के नाम से लगभग -27 लाख रुपए का लोन लिया था।