संपूर्णता अभियान 2.0 में विधायक की सहभागिता। हजारीबाग:नीति आयोग के संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत आयोजित आकांक्षी जिला कार्यक्रम में विधायक प्रदीप प्रसाद ने सहभागिता की। उन्होंने अभियान को जिले के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए विभागीय समन्वय और जनभागीदारी पर जोर दिया।